BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने खींचा 'शिव बारात' का रथ, यहां देखें

भोपाल । मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी के बड़वाले महादेव के मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचकर पूजा अर्चना की और शिव बारात का रथ भी खींचा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि के मौके पर पुराने भोपाल शहर में भवानी चौक सोमवारा के पास बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां शिवअभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अनेक भक्तगण से भी मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर परिसर में जनता से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान शिव के रथ को खींचा। वे शिव जी की बारात में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी साथ थीं। इस अवसर पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा ,कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा आदि अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More