BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस ने फिल्मों के लिए किया अनुबंधित

पटना/मुंबई । बहुत कम समय में भोजपुरी गानों के जरिए भोजपुरी फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीलम गिरी जल्द ही रूपहले परदे पर नजर आएंगी। वल्र्डवाइड रिकार्डस कंपनी ने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए नीलम को अनुबंधित किया है। वे जल्द ही बतौर अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री में आने वाली है।

अभी हाल ही में नीलम ने वल्र्डवाइड रिकार्डस के द्वारा रिलीज कई गानों में अभिनय किया है। इन गानों की सफलता के बाद वल्र्डवाइड रिकार्डस कंपनी के मालिक रत्नाकर कुमार ने इन्हें अपनी आने वाली फिल्मों के लिए अनुबंधित किया है।

इन फिल्मों के बारे में कंपनी ने ज्यादा खुलासा न करते हुए सिर्फ इतना कहा है कि हमने नीलम को अपनी आगामी फिल्मों के लिए साइन किया है।

भोजपुरी फिल्में के सुपरस्टार पवन सिंह के गाए छठ गीत 'धनिया हमार नया बाड़ी हो; की अपार सफलता और लोकप्रियता से चर्चा में आई नीलम गिरी ने बहुत ही कम समय में नाम कमाया है। नीलम का वल्र्डवाइड रिकॉर्डस द्वारा जारी 'नथुनिया के डाली', 'जान दुश्मन भइनी जान के', 'ए राजा बदनिया टूटता' वीडियो सांग को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More