देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreभारतीय वायु सेना के सारंग हेलीकॉप्टर की प्रदर्शन टीम ने बीते सोमवार को मास्को में आयोजित एयर शो के दौरान अपने हवाई करतब दिखाए। रूस में आयोजित द्वि-वार्षिक व्यापार शो मैक्स इंटरनेशनल एविएशन एंड स्पेस सैलून मास्को में हिस्सा लेने के लिए सारंग हेलीकॉप्टरों को भारतीय वायुसेना के परिवहन विमानों से मास्को ले जाया गया है। इस दौरान रूसियों ने सारंग टीम का गर्मजोशी से और पारंपरिक स्वागत किया। सारंग की एरोबेटिक टीम (मयूर) इंटरनेशनल एयर शो में भाग लेगी, जो 20 से 25 जुलाई तक मास्को के पास ज़ुकोवस्की में ग्रोमोव फ़्लाइट रिसर्च इंस्टीट्यूट के हवाई क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम ने रूस के रामेंस्कोय हवाई क्षेत्र में 13 जुलाई से अपना प्रदर्शन शुरू किया था। इससे पहले सारंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर बेंगलुरु के पास येलहंका में भारतीय वायु सेना बेस से एचएएल निर्मित ध्रुव हेलीकॉप्टर को सी-17 रणनीतिक परिवहन विमान में लोड किए जाने की तस्वीरें भी प्रकाशित की थीं। जानकारी के लिए बता दें कि इस एयर शो में रूसी वायु सेना से रूसी नाइट्स, स्विफ्ट्स, रूसी फाल्कन्स, बर्कुट और सिविलियन एरोबैटिक टीम शामिल होंगी।
दुनिया के बड़े एयर शो में शामिल है एमएके एयर शो
एमएके एयर शो को दुनिया के सबसे बड़े एयर शो मंचों में से एक माना जाता है। यह एयर शो अपने भव्य आयोजन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह स्थानीय और वैश्विक विमानन फर्मों को अपने कटिंग दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। मैक्स-2021 कोरोना वायरस महामारी के बाद दूसरा प्रमुख इन-पर्सन ट्रेड एयर शो है। इस द्वि-वार्षिक अंतरराष्ट्रीय एयर शो का पिछला संस्करण वर्ष 2019 में आयोजित किया गया था। दुनिया के सबसे बड़े विमानन मंचों में से इसे मेगा इवेंट के रूप में आंका गया है, साथ ही यह वैश्विक विमानन फर्मों को एयरोस्पेस डोमेन से अत्याधुनिक तकनीकों, प्लेटफार्मों और प्रणालियों का प्रदर्शन करने के लिए एक भव्य मंच प्रदान करेगा।
यूरोपीय बहुराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनी एयरबस अपने ए-350-1000 जहाजों को पहली बार इस आयोजन में ला रही है, लेकिन रूस का एयरोस्पेस उद्योग इस आयोजन में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। रूसी सुखोई-35 और सुखोई-57ई की उड़ान भी इस प्रदर्शन के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन