BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा की बंगाल की जनता से अपील, केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर दें मिस्ड कॉल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की कई योजनाएं न लागू होने पर भारतीय जनता पार्टी ने मिस्ड कॉल के जरिए लाभ उठाने की अपील की है। भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की जनता से एक निर्धारित मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करने के लिए कहा है। विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा, ममता बनर्जी केंद्र की सभी जन हितकारी योजनाओं को रोक रही है। इस कारण अटल पेंशन और जन धन योजना जैसी योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा। यदि आपको लगता है कि ये लाभ आपको मिलना चाहिए तो 9727294294 पर मिस्ड कॉल दें या फिर पार्टी की प्रदेश इकाई की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।

उन्होंने आगे कहा, पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बंगाल को अराजकता की आग में झोंक रही है। आप अपनी धरती को बचाने की हर संभव कोशिश कीजिए। 9727294294 पर मिस्ड कॉल भाजपा में शामिल होते हुए बंगाल की आत्मा को बचाने की कोशिश में सहभागी बनें।

गृहमंत्री अमित शाह ने बीते एक मार्च को इस नंबर को जारी कर पश्चिम बंगाल के लोगों से ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मिस्ड कॉल कैंपेन का हिस्सा बनने की अपील की थी। अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अटल पेंशन, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि आदि केंद्रीय योजनाओं के लाभ के लिए भी मिस्ड कॉल की अपील की है। ये केंद्रीय योजनाएं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने लागू नहीं की हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More