BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा की केन्द्र सरकार ने आपातकाल की यादों का ताजा कर दिया हैः आप

मथुरा। आम आदमी पार्टी ने भाजपा की केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। वर्तमान केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने आपताकाल की यादों को ताजा कर दिया है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन छाता तहसील में तहसीलदार छाता को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि केन्द्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाये और लागत का डेढ गुना मूल्य किसानों को उनकी फसल का मिलना चाहिए।

बिजली बिल अधिनियम 2020 को वापस लिया जाये। किसानों के कर्ज माफ किये जाएं और किसानों की फसलों के बकाये का जल्द से जल्द भुगतान किया जाये। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहाकि हम तीनों कृषि कानूनों पर संयुक्त किसान मोर्चा का पूर्ण समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहाकि भाजपा की केन्द्र सरकार आजाद भारत की सबसे क्रूर और बेरहम सरकार है। सरकार ने आपातकाल की यादों को ताजा कर दिया है। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यदुवंशी, दीपक चैधरी, विष्णु कुमार, राकेश, बहादुर सिंह, सत्वीर सिंह, धर्मवीर, जगदीश, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More