BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बूंद बूंद पानी को तरसे लोग आपस में भिड़े

मथुरा। गोवर्धन टैंकर से पानी भरने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे के साथ पथराव हुआ। जिस घटना में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए हैं।


थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर में पानी की किल्लत के चलते लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। पहले ग्राम पंचायत की ओर से पानी की सप्लाई के लिए पानी की पूर्ति टैंकरों से की जाती थी लेकिन अब आन्यौर गांव गोवर्धन नगर पालिका से जोड़ दिया गया है। अब इस गांव में पानी की सप्लाई की पूर्ति नहीं हो पा रही।  बृहस्पतिवार को एक टैंकर पानी का गांव पहुंचा था। पानी पहले भरने को लेकर चंदन पुत्र मंगल और वृज विहारी पुत्र पदम् पक्ष आपस में भिड़ गए।

दोनों पक्षों के लाठी, डंडे के साथ जमकर पथराव हुआ। जिस घटना में दोनों पक्षों से चंदन पुत्र मंगल, सतीश पुत्र चंदन, हरिओम पुत्र निरंजन व वृज विहारी पुत्र पदम्, निरोति सिंह पुत्र पदम्, भोले पुत्र पदम् घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को सीएससी गोवर्धन में उपचार के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया दोनों पक्षों को चोट आई हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More