BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बुंदेलखंड : चित्रकूट में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी से एक माह तक कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशीलचंद्र शर्मा ने गुरुवार को बताया कि एक गांव के रहने वाले युवक नंदू उर्फ कामता आरख (24) को सोलह साल की एक दलित लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ एक माह तक दुष्कर्म करने के आरोप में बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुवार को न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया, "बुधवार को अपनी बड़ी बहन के साथ थाने आई दलित किशोरी ने आरोप लगाया कि नंदू उर्फ कामता आरख ने एक माह पहले नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर और ब्लैकमेल कर जब जी चाहा, दुष्कर्म किया।"

एसएचओ ने बताया कि लड़की ने मंगलवार को अपने परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद बुधवार को मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More