BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बीजेपी ने कहा- गेम चेंजर होगा एक फरवरी को आने वाला मोदी सरकार का बजट


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक फरवरी को आने वाले बजट को गेमचेंजर बताया है। भाजपा ने कहा है कि इस बजट से उन क्षेत्रों को लाभ मिलेगा, जिनकी अब तक उपेक्षा होती आई है। इस बजट से आत्मनिर्भर भारत अभियान को दिशा मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक मामलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से कहा, "बजट -2021 गेम-चेंजर होगा और उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा जिन्हें अब तक पूर्ण समर्थन नहीं मिला है। हम ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने जा रहे हैं जिन्हें और अधिक समर्थन की आवश्यकता है। हम आत्मानिर्भर भारत की दिशा में काम कर रहे हैं।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार मजबूत सुधारों की राह पर चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी 2014 से यथास्थिति बनाए रखने के लिए सहमत नहीं हुए बल्कि उन्होंने व्यवस्था में परिवर्तनकारी बदलाव लाने का फैसला किया।

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा, "अच्छी अर्थनीति ही अच्छी राजनीति है-यह प्रधानमंत्री मोदी का आदर्श वाक्य है। यदि अर्थव्यवस्था बढ़ती है, तो इससे सभी क्षेत्रों और आम आदमी को सपोर्ट हासिल होगा। अच्छी अर्थव्यवस्थाएं हमेशा अच्छे राजनीतिक नतीजे देती हैं। आईएमएफ की रिपोर्ट ने भारत की विकास दर को 11.5 प्रतिशत दिखाया है, यह एक मजबूत संकेतक है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के अपने टैग को जारी रखेगा।"

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More