BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार : कृषि बिल के विरोध में सड़क पर उतरे यूडीए के नेता, जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया

पटना। यूनियन डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के घटक दल भारतीय सबलोग पार्टी और जनता दल राष्ट्रवादी के नेताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ पटना के जे.पी.गोलंबर पर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जनता दल राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संयोजक अशफाक रहमान और पूर्व सांसद और भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जमकर राजग सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन कर रहे जद राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संयोजक अशफाक रहमान ने कहा कि मोदी सरकार के किसान बिल ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकार तक छीन लिया है। उन्होंने कहा, "इन विधेयकों के जरिए किसानों को कांट्रैक्ट फामिर्ंग के नाम पर पूंजीपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। "

उन्होंने कहा कि, "बिहार सरकार ने पहले ही किसानों से खरीददारी बंद कर उनकी कमर तोड़ दी है। अब मोदी सरकार ने ये बिल लाकर किसानों से उनका हक ही छीन लिया है। अब किसान अपनी मर्जी से खेती भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों की यह लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगी। "


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More