BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बिहार विस चुनाव संचालन समिति की बैठक में नड्डा ने दिया जीत का मंत्र

पटना । बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब पूरे दमखम से जुट गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में पटना पहुंचे और चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में नड्डा ने चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के नेताओं और चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की।

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री और बिहार विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बताया कि बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि 2020 के चुनाव में राजग 220 सीटों के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ता में लौटेगी। इस बैठक में बिहार के विभिन्न परिस्थितियों पर भी विचार किया गया है।

उन्होंने कहा, "इस आधुनिक युग के भागीरथ प्रधानमंत्री द्वारा जो विकास की गंगा दिल्ली से प्रवाहित होती है, वह बिहार के जन-जन तक पहुंची है। यहां के लोगों में प्रधानमंत्री के प्रति जो विश्वास है, उसी के बल पर और बिहार में हुए विकास के साथ चुनाव में भाजपा लोगों के बीच जाएगी।"

इस बैठक में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

नड्डा शनिवार को भी कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा अध्यक्ष अपने बिहार के दौरे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More