BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत, लोगों में दहशत

पटना। बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार दोपहर बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से 18 लोगों की मौत हो गई है। विभाग का कहना है कि इन आंकड़ों में और वृद्घि होने की संभावना है।

विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अब तक यहां पहुंची सूचना के मुताबिक कैमूर और गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूर्वी चंपारण, सीवान, भोजपुर, अरवल और पटना में दो-दो तथा कटिहार में एक व्यक्ति को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवानी पड़ी।

इधर, विभाग ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। राजधानी पटना में मंगलवार रात पुलिस लाइन में एक विशाल पेड़ गिर जाने से नौ पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई है। आनन-फानन में घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, पुलिस महरनिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी पुलिस लाइन पहुंचे और हालत का जायजा लिया तथा घायल जवानों का हाल जाना।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More