BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार चुनाव : BJP प्रवक्ता शहनवाज हुसैन बोले- लोकसभा चुनाव की तरह बिहार विधानसभा में राजद का सफाया तय

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने शनिवार को यहां दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही राजद का आगामी विधानसभा चुनाव में सफाया हो जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग बड़ी जीत साबित करेगी। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हुसैन ने 15 वषरें में बिहार के विकास का आंकड़ावार विवरण देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने नामुमकिन को मुमकिन किया है।

नीतीश कुमार को देश का सबसे अनुभव वाला मुख्यमंत्री बताते हुए कहा, "नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और लोकसभा चुनाव की तरह तकरीबन 100 प्रतिशत सीटें हम जीतेंगे। राजद लोकसभा में खाता भी नहीं खोल पाए, हम इस बार भी अपने विरोधियों को जीरो पर आउट करेंगे।"

उन्होंने कहा कि जिसे बिहार का विकास नहीं दिखता उसे जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले हुए लोकसभा चुनाव में राजद का खाता नहीं खुल पाया था और अब बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार को प्यार करने वाले प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में बिहार को कई तोहफे दिए हैं। बिहार के लोग नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे।

हुसैन ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर ही चुनाव मैदान में जाएगी और केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यो को लोगों को बताएगी। उन्होंने राजग में किसी तरह के मनमुटाव से इनकार करते हुए कहा कि राजग में दिल मिले हुए हैं, सभी सीटों पर राजग चुनाव लड़ेगी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More