BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बिहार चुनाव : उपेंद्र कुशवाहा के नजदीकी माधव आनंद ने रालोसपा से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिलकर अलग मोर्चा बनाए जाने के बाद रालोसपा में ही आंतरिक कलह शुरू हो गया है। पार्टी के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रालोसपा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के नजदीकी माने जाने वाले आनंद ने अपने इस्तीफे का पत्र पार्टी के प्रमुख कुशवाहा को भेज दिया है। लिखे पत्र में उन्होंने कहा कहा कि वे पार्टी में रहकर भारत और बिहार की सेवा करना चाहते थे, लेकिन अब रालोसपा में रहकर यह संभव नहीं था, इस कारण उन्होंने इस्तीफा दिया।


उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने चार साल तक पार्टी की सेवा की। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में आने का मकसद सांसद और विधायक बनना नहीं है, वे बिहार की समस्याओं को दूर करना चाहते थे।


इधर, सूत्रों का कहना है कि आनंद जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात माधव आनंद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पहुंचकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लंबी मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके रालोसपा के छोड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More