देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की गाड़ी पर मंगलवार को स्याही फेंकी और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुजफ्फरपुर में गरीब जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को काला झंडा दिखाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने गरीब जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमाशंकर यादव और जिला छात्र अध्यक्ष अंकित कुमार को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसकेएमसीएच में पीएसीयू और अन्य योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने गए थे।
गरीब जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की यात्रा में व्यवधान डालने के लिए हिरासत में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मुख्यमंत्री की यात्रा की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के बावजूद इनती बड़ी चूक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?