BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बरसात ने फेरा फैंस के अरमानों पर पानी! भारत-द.अफ्रीका का पहला T20 मैच रद्द

धर्मशाला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाने वाला तीन मैच की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। लगातार बरसात होने से मैदान सूख नहीं पाया और टॉस तक नहीं हो सका। मैदान में काफी पानी भर गया था। मैदानकर्मियों ने हालांकि पानी निकालने की पूरी कोशिश की जिससे खेल हो सके।

धर्मशाला में शनिवार दोपहर बारिश हुई थी और रविवार को दोपहर से भी बारिश जारी रही। दोपहर करीब तीन बजे बारिश रुक गई, लेकिन कुछ समय बाद फिर झड़ी लग गई। दूसरा मैच 18 सितंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारत पिछले दिनों वेस्टइंडीज को उसी के घर में सीरीज 3-0 से हराने में सफल रहा था।

दूसरी ओर, इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाए दक्षिण अफ्रीका की उस महाकुंभ के बाद यह पहली सीरीज है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक हैं।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More