देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreदिल्ली में नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद पिछले साल सितंबर माह के मुकाबले इस वर्ष सितंबर में दर्ज किए गए चालान में भारी गिरावट आई है। बता दें कि जहां 2018 सितंबर में कुल काटे गए चालान की संख्या 5,24,819 थी, वहीं सितंबर 2019 में 1,73,921 चालान काटे गए।
बता दें कि चालान की संख्या में आई गिरावट इसलिए है क्योंकि सभी मामले कोर्ट में भेज दिए जा रहे हैं और पुलिस को मिले अधिकार सीमित हैं। अभी पुलिस का पूरा ध्यान इस कानून के प्रभावी ढंग से लागू कराने पर है. नया कानून लागू होने के बाद जानलेवा सड़क दुर्घटना के आंकड़े आने में अभी कुछ समय लगेगा।
चालान की घटी संख्या बताती है कि दिल्ली के लोग सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर सजग हो गए हैं. सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी अब पहले जैसी नहीं दिखती। इस वजह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी सामने आ रही है।
देश का सबसे मंहगा चालान राजधानी दिल्ली में कटा
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि देश का सबसे मंहगा चालान राजधानी दिल्ली में कटा है। यह चालान दिल्ली पुलिस ने एक ट्रक का काटा था, चालान की जुर्माना राशि थी 2,00, 500 रुपये थी। ओवरलोडिंग में काटे गए इस चालान की जुर्माना राशि ट्रक मालिक की ओर से अदालत में भरी गई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज