BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बच्ची का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे परिजन

मथुरा। शनिवार की रात हुई तेज बरसात तीन साल की बच्ची के लिए काल बन गई। परिजनों की आंखों के सामने बरसात के पानी के तेज बहाव में बह कर बच्ची यमुना में चली गई। मथुरा में यह दर्दनाक हादसा असकुंडा घाट पर हुआ। बच्ची के पिता दुबई में नौकरी करते हैं। यहां मां का रो रोकर बुरा हाल है। चौबिया पाड़ा मुहल्ला में रहने वाले नितेश चतुर्वेदी की तीन साल की बेटी श्रीन का शनिवार को जन्मदिन था। पास में ही धर्मशाला में बच्ची के जन्मदिन की पार्टी रखी गई। धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। जब धर्मशाला से सभी लोग घर को लौटने लगे तो तेज बरसात हो रही थी। जिन गलियों से होकर उन्हें वापस लौटना था उन गलियों से टीलों पर बसे पुराने शहर का पानी तेज बहाव के साथ यमुना की ओर दौडता है। यमुना तक पहुंचते पहुंचते पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है। असकुंडा घाट पर जिस जगह यह घटना हुई वहां यमुना कुछ ही दूरी पर है। रात को बरसात तेज थी और पानी का बहाव भी बहुत तेज था। पैदल लोगों को भी इस स्थिति में खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है।

दो बच्चों की किसी तरह बच गई जान
घुप्प अंधेरे में एक बच्चे ने खम्भा पकड लिया, दूसरे का हाथ पकड़ में आ गया। हादसा मोटरसाइकिल के स्लिप होने से हुआ। बच्ची के पिता नितेश दुबई में नौकरी करते हैं। नितेश की बेटी अपने फूफा जी के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इस बाइक पर तीन बच्चे थे। बारिश के चलते असकुंडा घाट के पास बाइक स्लिप हो गई। बच्ची गोद से छिटक कर गिर गई। एक बच्चे को रिश्तेदार ने पकड़ लिया जबकि एक बच्चे ने खंभा पकड़ लिया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More