BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बचपन में दिव्या दत्ता अमिताभ बच्चन की तरह बनना चाहती थीं

मुंबई। अभिनेत्री दिव्या दत्ता बचपन में अमिताभ बच्चन की तरह बनना चाहती थीं। आईएएनएस से बात करते हुए दिव्या ने याद किया, "मुझे याद है कि मैं 'खइके पान बनारस वाला' समेत अमिताभ बच्चन के कई गानों पर डांस करती थी। मेरी मां एक डॉक्टर थीं। जब भी उनके दोस्त घर आते थे, मैं उनके पास जाकर कहती थी कि मैं आपको डांस दिखाना चाहती हूं। आंटियां ताली बजाती थीं, खुश होती थीं और मुझे गुलाब जामुन देती थीं। मैं गेटअप भी बच्चन साहब की तरह रखती थी।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं बच्चन साहब की तरह बनना चाहती थी। क्लास में भी मैं सबसे ज्यादा लोकप्रिय थी। मां के डॉक्टर होने के कारण बचपन में शिक्षा हमारे लिए सबसे ज्यादा अहम थी। मैंने खुशी-खुशी डांस और पढ़ाई दोनों मैनेज की। मैंने रेड क्रॉस के लिए जापान में अभिनय और नृत्य में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मैं एक महीने के लिए वहां गई थी।"

दिव्या याद करती हैं कि बड़े होने के साथ उन पर सिनेमा का असर बढ़ता गया। वह कहती हैं, "मैं फिल्मों की शौकीन थी। एक बार मुझे एक टैलेंट हंट शो में चुन लिया गया। मैं मुंबई गई, मेरी मां ने मुझसे कहा कि यदि तुम असफल भी हो जाओ तो भी मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे लगता है कि हर लड़की को उड़ान भरने के लिए ऐसे ही आश्वासन की जरूरत होती है।"

दिव्या ने 2017 की आई फिल्म 'इरादा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More