देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreरांची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हजारों आदिवासियों और झारखंडियों के संघर्ष और कुर्बानी से यह बना है प्रदेश। जल-जंगल-जमीन आपको मुफ्त में नहीं मिले। इसके लिए आपने लम्बी लड़ाई लड़ी है। संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है। उनको मेरा नमन है। यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तित्व का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं, लेकिन बीजेपी को यह रंग दिखाई नहीं देते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सच यह है कि भाजपा ने 12 लाख गरीब परिवारों का राशन कार्ड रद्द किया है। कांग्रेस सरकार में 35 किलो चावल मिलता था, आज बीजेपी के राज में 5 किलो मिल रहा है।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि खोखली चुनौती देने के लिए प्रधानमंत्री यहां मंच पर खड़े हुए। मैं यहीं से झारखंड की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूं कि वो- संथाल परगना कानून, भूख से हुई मौतों, बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार पर बोलें । प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी देश की सच्चाइयों पर नहीं बोलते। अगर बोलते हैं, तो बहाने मारते हैं। जैसे पाठशाला में फेल होने पर बच्चा बहाने मारता है, मोदी जी भी वैसे ही बहाने मारते हैं। प्रधानमंत्री सिर्फ फूट डालना चाहते हैं। जब अर्थव्यवस्था की विफलता की चर्चा हुई, तो इन्होंने लोगों को बांटने का काम किया। आज देश के हर कोने में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। यूपी में भाजपा के ही विधायक ने एक महिला का बलात्कार किया। भाजपा सरकार कुछ नहीं बोली, बल्कि उस विधायक की रक्षा की ।
साभार-khaskhabar.com












