BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र मुद्दे पर कहा, भाजपा दोहराना चाह रही है कर्नाटक का खेल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महाराष्ट्र में किसानों को महत्ता न देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा राज्य में संस्थानों और संविधान की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा जनादेश का अपहरण कर रही है।

उन्होंने हिंदी में किए गए ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और भाजपा सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा, टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल दोहराना चाह रही है। क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?

शनिवार को नाटकीय घटनाक्रम के तहत महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। वहीं सरकार बनाने की योजना बना रहीं तीन अन्य पार्टियों- शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा- ने सरकार गठन को चुनौती दी है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More