BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्राची देसाई के बचाव में उतरे अभिषेक बच्चन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अभिनेत्री प्राची देसाई की कड़ी मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा की है, जिसपर अभिनेत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर प्राची देसाई से ज्यादा फॉलोअर को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था।

एक यूजर ने लिखा था, "आउटसाइडर बनाम नेपोटिज्म। यहां प्राची देसाई के 13 लाख फॉलोअर हैं, वहीं अभिषेक बच्चन के 1 करोड़ 53 लाख फॉलोअर हैं और आप लोग बॉलीवुड से कुछ अच्छे की उम्मीद रखते हो। मेरे मतलब कैसे। बॉलीवुड में कड़ी मेहनत और सही हुनर के समर्थन का बुरा दौर है।

इसपर अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "मिस्टर सिंघल मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सोशल मीडिया पर जितने भी फॉलोअर हैं, वे लोकप्रियता के आधार पर नहीं हैं। मेरी दोस्त प्राची देसाई एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। उनको सोशल मीडिया पर समर्थन की कोई जरूरत नहीं है। उसका काम बोलता है।"

अभिषेक का रिएक्शन देखकर अभिनेत्री ने आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "अभिषेक बच्चन आपके शब्दों के लिए धन्यवाद।" 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More