देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपटना। बिहार में भाजपा और जेडीयू में फिर से रार बढ़ती दिखाई दे रही है। जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश डिप्टी सीएम बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है। इसी को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा -जेडीयू के गठबंधन में चल रही घमासान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई खींचतान नहीं है। सबकुछ ठीक चल रहा है।
जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और जेडीयू की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय किया है, किसी दूसरी पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं। 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश उपमुख्यमंत्री बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है। इस बयान के बाद भाजपा नेता और राज्य में मंत्री नंदकिशोर यादव ने प्रशांत के बयान को तवज्जों नहीं दी है।
साभार-khaskhabar.com












