BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री मोदी बोले, लॉकडाउन में 20 अप्रैल के बाद मिलेगी सशर्त छूट, इन 7 बातों का रखें विशेष ध्यान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर थाने, हर जिले, हर राज्य को बारीकी से परखा जाएगा, लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है? इसका मूल्यांकन किया जाएगा, जो सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट नहीं बढ़ने देंगे, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों में छूट की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन याद रखिए यह अनुमति सशर्त होगी। लॉकडाउन के नियम अगर टूटते हैं तो सारी अनुमति तुरंत वापस ले ली जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इन सात बातों पर रखें ध्यान...देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात बातों पर ध्यान रखें। बुजुर्गों का ध्यान रखें, लॉकडाउन का पालन करें, घर से बने मास्क का प्रयोग करें, इम्युनिटी बढ़ाने के निर्देशों का पालन करें, आरोग्य सेतु डाउनलोड करें, गरीबों की देखरेख करें, नौकरी से न निकालें, कोरोना योद्धाओं का आदर करें। आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐलान करते हुए 3 मई तक लॉकडाउन बढा दिया है।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More