BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 अक्टूबर के 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए मांगे सुझाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करें। मोदी का यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी से सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है। इस माह यह 25 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सुझाव के लिए ट्वीटर पर अपील करते हुए लिखा, 'मन की बात' नागरिकों की प्रेरक यात्राओं को साझा करने और उन विषयों पर चर्चा करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम में उन विषयों पर चर्चा होती है, जो सामाजिक परिवर्तन की शक्ति देते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस महीने का कार्यक्रम 25 तारीख को होगा। नमो ऐप, माईगव पर अपने विचार साझा करें या अपना संदेश रिकॉर्ड करें।"

प्रधानमंत्री हर महीने के आखिरी रविवार को 'मन की बात' में 30 मिनट के एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इसके लिए महीने भर में नए-नए विचारों और सुझावों को साझा किया जा सकता है।

कुछ सुझाव प्रधानमंत्री की ओर से दिए जाने वाले संबोधन के दौरान भेजे जाने की संभावना है।

मोदी के इस रेडियो कार्यक्रम के लिए अब तक कई लोगों ने नमो ऐप और माईगोव साइट पर अपने विचारों को साझा भी किया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More