देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस ने तहलका मचा कर रख दिया है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लिंक्ड इन पर लिखा है कि कोरोना वायरस ने प्रोफेशनल लाइफ पूरी तरह से बदल कर रख दी है। हमारा घर ही हमारा ऑफिस है। इंटरनेट हमारा नया मीटिंग रूम है। कुछ समय के लिए ऑफिस के सहयोगियों के साथ ब्रेक लेना इतिहास बन गया है। मैं भी इन बदलावों से सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश कर रहा हूं, मेरी मंत्रियों के साथ ज्यादातर बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होती है।
आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कोरोना के खिलाफ जंग जीतने का जज्बा दिखाते हुए ट्वीट किया कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी को मात देने का संकल्प दोहराया।मोदी ने कहा कि कृपया उचित सावधानी बरतें। हम सब साथ मिलकर अवश्य ही कोविड-19 महामारी को मात देंगे।
साभार-khaskhabar.com












