BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे,लॉकडाउन बढ़ाने का लिया जाएगा फैसला?

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश भर में लगाए लॉकडाउन के खत्म होने की तारीख नजदीक आ गई है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे। बताया जा रहा पीएम मोदी देश के मौजूदा हालात, लॉकडाउन की अवधि को तीसरी बार बढ़ाने और गृहमंत्रालय के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करने के संबंध में मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए कंटेनमेंट जोन बनने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री गृह मंत्रालय की 20 अप्रैल के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन के पालन को लेकर भी चर्चा करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में 3 मई के बाद उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की जाएगी।


पीएम मोदी देश के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने या उससे बाहर निकलने की दिशा में भी बात करेंगे।
उत्तर प्रदेश योगी आदित्‍यनाथ की सरकार इशारा कर चुकी है कि जब तक किसी भी जिले में संक्रमण रहेगा, तब तक लॉकडाउन खोलना चुनौतीपूर्ण होगा वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना था कि वर्तमान हालात को देखते हुए लॉकडाउन एक साथ नहीं हटाना चाहिए। चरणबद्ध ढंग से लॉकडाउन हटाया जाना चाहिए, वह चाहते हैं कि केंद्र सरकार लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकारों को दे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में व्यावसायिक गतिविधियों को तीन मई से पहले नहीं शुरू करना चाहते हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More