देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलवार को अलीगढ में हुए कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनों युवकों को पुलिस ने उस समय पकडा जब वह अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अलीगढ जा रही बस में सवार थे। पुलिस को तीनों युवकों पर इस बात को लेकर शक था कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे दिखा सकते हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ये युवक हाथ पर काली पट्टी लगाए हुए थे। इनके पास कुछ काले रंग के कपडे भी मिले। एक किसान को भी पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे से हिरासत में लिया जिसे बाद में छोड दिया गया।
पुलिस कार्रवाही पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और थाना राया प्रभारी उत्तम चंद पटेल के सामने युवकों को हिरासत में लिए जाने पर विरोध दर्ज कराया। भाजपाई थाने आ गए और पुलिस को बताया कि ये सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और रैली में भाग लेने जा रहे थे। युवकों की पैरवी कर रहे लोग इस बात का कोई जबाव नहीं दे सके किए इन्होंने हाथ पर काली पट्टी क्यों बांधी हुई थी और काले रंग के कपडे अपने पास क्यों रखे थे।
मंगलवार को राया थाना प्रभारी उत्तम चंद पटेल व वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ जगह जगह अपने क्षेत्र की सीमाओं तक चैकिंग अभियान पर थे।
अचानक बस में बैठे काली टोपी लगाए व हाथ में काली पट्टी बांध कर भाजपाइयों पर जैसे ही इनकी नजर पड़ी तो थाना प्रभारी ने अपनी सूझबूझ से राया नगर के तीन युवकों को बस से बाहर निकाल लिया और उन्हें थाने ले आए। इस घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में भाजपा के लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने लगे।
थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और तीनों युवकों नगर पंचायत सभासद अय्यूब खान, शाहिद पुत्र याकूब व शाहिद पुत्र यूसिफ के मामले की जानकारी दी।
पुलिस का मानना था कि जब ये लोग भाजपाई हैं तो काली पट्टी बांध कर क्यों जा रहे थे। इनकें पास से काले रंग के रूमाल भी मिले हैं। कुछ दिन पूर्व किसान नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अलीगढ़ के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए जाने की बात कही थी।
उपनिरीक्षक मोहनलाल यादव ने पुलिस टीम के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक किसान नेता धीरी सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस अभिरक्षा में रखा जिन्हें कार्यक्रम के बाद हिदायत देकर छोड़ा गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन किस तरह मुस्तैद रहा इस बात का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मी उन वाहनों पर भी नजर गढाए हुए थे जिन पर भाजपा के झंडे और बैनर लगे थे। जिन बसों से कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाया जा रहा था उन बसों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी।













Related Items
पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी