BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, 5 महीने की उंचाई के करीब पहुंचा कच्चे तेल का भाव

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। कच्चे तेल की कीमतें पांच महीने की उंचाई के करीब जा चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढ़ने से आने वाले समय में भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते है।

देश की राजधानी दिल्ली में अगस्त के दूसरे पखवाड़े के दौरान पेट्रोल के दाम में 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 82.03 रुपये, 83.52 रुपये, 88.68 रुपये और 85 रुपये प्रति लीटर पर बनी रही। एक दिन पहले रविवार को विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की जबकि मुंबई में पेट्रोल का दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया।

चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 46.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट का भाव 46.12 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। इससे पांच अगस्त को ब्रेंट क्रूड का भाव 46.23 डॉलर प्रति बैरल तक उछला था जो कि मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 43.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। 
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More