BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी श्रद्धांजलि

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली को कुशल राजनीतिज्ञ, उच्च कोटि का विधिवेत्ता एवं अर्थवेत्ता और अत्यंत योग्य पार्लियामेंटरियन बताते हुए कहा कि उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व, उन्होंने जेटली के निवास पर शोक-संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने भी शोक-संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिवंगत अरूण जेटली एक प्रखर राजनेता थे। उनके निधन से राष्ट्र को एक अपूरणीय क्षति हुई है। वे हरियाणा के लोगों से सदैव अपनत्व रखते थे और समय-समय पर हरियाणा के संदर्भ में चर्चा भी करते थे।
मनोहर लाल ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More