BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पीएम मोदी ने जापान के पीएम सुगा योशीहिदे से फोन पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से बातचीत की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों देशों ने विभिन्न द्विपक्षीय कार्यों की प्रगति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि उच्च प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और महामारी से संघर्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग किए जाने पर भी वार्ता हुई।
 
  
दोनों नेताओं ने इस संदर्भ में अपनी शक्तियों के तालमेल और आपसी लाभकारी परिणामों को प्राप्त करने के लिए विनिर्दिष्ट कुशल श्रमिक (एसएसडब्ल्यू) समझौते के शीघ्र संचालन की जरूरत पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना को उनके सहयोग के एक शानदार उदाहरण के रूप में भी रेखांकित किया और इसके कार्यान्वयन में नियमित प्रगति का स्वागत किया।   
दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के दौरान एक-दूसरे के देश में निवासी नागरिकों को दी गई सहायता और सुविधा की सराहना की और इस तरह के समन्वय को आगे भी जारी रखने को लेकर सहमत हुए।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इस महामारी से निपटने को लेकर भारत को सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सुगा का भी आभार व्यक्त किया। वहीं पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में कोविड-19 की स्थिति स्थिर होने के बाद वे भारत में प्रधानमंत्री सुगा के भारत आगमन का स्वागत करेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More