BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहले मैच में न चुने जाने से निरााश, गुस्सा हैं ब्रॉड

साउथैम्पटन । अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अंतिम-11 में न चुने जाने के कारण निराश, गुस्सा और अत्यधिक दुखी हैं। ब्रॉड ने स्काई स्पोटर्स से कहा, "मैच से एक दिन पहले शाम छह बजे मुझे पता चला कि हम इस स्थिति में अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ जाएंगे। मैंने एड स्मिथ से पिछली रात बात की थी। वह 13 खिलाड़ी चुनने में शामिल थे और उन्होंने पिच के मुताबिक चुने थे। मैं भविष्य को लेकर स्पष्टता चाहता हूं और मुझे सकारात्मक फीडबैक मिला था।"

ब्रॉड पिछली दो सीरीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने कहा कि वह टीम से बाहर जाने से निराश हैं।

उन्होंने कहा, "मैं भावुक इंसान हूं, लेकिन मेरे लिए बीते कुछ दिन काफी मुश्किल रहे हैं। मैं काफी निराश हूं, गुस्सा हूं और काफी दुखी हूं क्योंकि इसे समझना काफी मुश्किल है।"

उन्होंने कहा, "बीते कुछ वर्षो में मैंने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है।"

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More