BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

परिणीति चोपड़ा का जोमेटो से आग्रह- सार्वजनिक तौर पर सच्चाई बताएं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बेंगलुरु की मॉडल से मेकअप आर्टिस्ट बनी महिला द्वारा जोमेटो के डिलीवरी ब्ऑय पर लगाए गए आरोप को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उन्होंने जोमेटो से कहा है कि वह इस मामले का पूरा विवरण सामने रखे, ताकि सच का पता चल सके। परिणीति ने लिखा, "जोमेटो इंडिया - कृपया सच का पता लगाएं और उसे सार्वजनिक तौर पर पेश करें.. यदि वह सज्जन निर्दोष है (और मुझे विश्वास है कि वह है), तो उस महिला को दंडित करने में हमारी मदद करें। यह अमानवीय, शर्मनाक और दिल दहला देने वाला है। कृपया मुझे बताएं कि मैं कैसे मदद कर सकती हूं..।"

बेंगलुरु की इस महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि डिलीवरी ब्ऑय ने उसे मुक्का मारा था। इसके बाद कंपनी ने डिलीवरी ब्ऑय को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और उसके कानूनी खर्च को वहन कर रही है। साथ ही कंपनी महिला के इलाज का खर्च भी उठा रही है।

परिणीति के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 'संदीप और पिंकी फरार' और 'साइना' में नजर आएंगी। दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, वहीं परिणीति एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। वहीं फिल्म 'साइना' मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित बायोपिक है। अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More