BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पतंगबाजी विवाद में हुई किशोर की हत्या का मामला: आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जयपुर। मोतीडूंगरी रोड स्थित लोधों की गली में सोमवार शाम को पतंगबाजी विवाद में एक व्यक्ति की मारपीट से किशोर तौकिर की मौत हो गई थी। जिसके बाद से फरार हुए आरोपी को तलाश करते हुए गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में मृतक के भाई आकिब ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

थानाधिकारी रायसल सिंह ने बताया कि मृतक तौकिर की हत्या के बाद से आरोपी मोहम्मद शाकिर निवासी मोती डूंगरी रोड को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को घाट की गूणी आगरा रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था और तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापा मार रही थी। मामले की जांच लालकोठी थाना पुलिस कर रही है।

गौरतलब है कि मोती डूंगरी रोड स्थित लोधों की गली में सोमवार शाम को पतंग विवाद में पड़ोसी मोहम्मद शाकिर ने किशोर तौकिर से मारपीट कर दी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर देर रात को उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी मकान का ताला लगाकर भाग निकला।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More