BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अधीन सभी लाभार्थियों को गेहूँ और दाल का वितरण शुरू

चंडीगढ़ । कोविड-19 के कारण राज्य में लगाए गए कर्फ्यू और लाॅकडाउन के दौरान स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के हुक्मों के अनुसार गेहूँ और दाल का वितरण शुरू हो गया है। इस वितरण के साथ राज्य के 36 लाख परिवारों के 1.40 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू ने बताया कि जिला अमृतसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, रोपड़, संगरूर में दालें पहुँचने के उपरांत वितरण का काम तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013 के अंतर्गत राज्य सरकार की स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम अधीन आते समस्त लाभार्थीयों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अनुसार अगले तीन महीनों के लिए पाँच किलो प्रति जीव प्रति महीना के हिसाब से बनता गेहूँ बिना किसी कीमत के मुफ्त (15 किलो गेहूँ प्रति जीव) और एक किलो प्रति परिवार प्रति महीना के हिसाब से बनती दाल (तीन किलो प्रति परिवार) का वितरण शुरू करने का राज्य सरकार द्वारा फैसला किया गया था। यह गेहूँ और दाल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013 अधीन छह महीनों के लिए एक साथ बांटे जाते गेहूँ के अलावा है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वितरण का यह कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों का यथावत पालन करते हुए किया जा रहा है और राज्य के बाकी बचते जिलों जिनमें बरनाला, बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन और पठानकोट शामिल हैं, में वितरण का काम 10.05.2020 से शुरू हो जायेगा।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More