BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पंजाब में आय से अधिक संपत्ति, राजस्व पटवारी हुआ गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पठानकोट जिले के सुजानपुर (अब रायपुर) में तैनात एक राजस्व पटवारी हरीश कुमार को अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके आय से अधिक नाजायज जायदाद बनाने के दोष में गिरफ्तार किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं कि हरीश कुमार ने अपनी असली आय के प्रत्यक्ष स्रोतों की अपेक्षा अधिक और गैर कानूनी ढंग से पैसा इक_ा करके अपनी आय की अपेक्षा अधिक खर्च किया था।प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि 1/4/2012 से 31/3/2017 के समय के दौरान यह देखा गया कि उक्त पटवारी को कुल 52,02,134 रुपए की आय हुई परन्तु उसने 1,09,94,467 रुपए खर्च किए। जो यह दर्शाता है कि उसने खर्च की गई रकम 57,92,333 रुपए की असली रसीदों की अपेक्षा कहीं ज्यादा पैसे खर्च किये थे। इस तरह यह स्पष्ट होता है कि उसने यह पैसा भ्रष्ट तरीकों से कमाया हुआ था और अपनी इक_ी की गई आय/रसीद से अधिक खर्च किया।प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त दोषी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और अगे की जांच जारी है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More