BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पंजाब पुलिस को सोशल मीडिया पर मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

चंडीगढ़ । रविवार को पटियाला में हुई नृशंस घटना के बाद पंजाब पुलिस को सोशल मीडिया पर भारी समर्थन मिल रहा है । लोग पुलिस के धैर्य और संयम की भी तारीफ़ कर रहे हैं जो घटना के वक्त पुलिस ने परिस्थिति को संभालने के लिए दिखाया । आम लोगों के साथ-साथ राजनेता और मंत्री भी कह रहे हैं 'पंजाब पुलिस साडा मान' ।
पूर्व सूचना एंव प्रसारण मंत्री मनीष तिवाड़ी ने लोगों की तरफ से पंजाब पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा है कि ये जवान बिना थके दिन रात लोगों का सहयोग कर रहे हैं ताकि लॉकडाउन के वक्त किसी को कोई मुश्किल का सामना न करना पड़े |
वहीँ पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इन्दर सिंगला ने भी 'कोरोना महामारी के समय दिन रात लोगों का साथ देने के लिए पुलिस की हौंसला अफ़ज़ाई की | आम लोगों ने भी खुलकर पुलिस का समर्थन किया और वट्सऐप पर पुलिस के हक़ में अपने स्टेटस तब्दील किए |
वहीँ पंजाब पुलिस ने भी इंटरनेट पर उमड़े लोगों के प्यार के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे 'शुभ कर्मन ते कबहूँ न टरों' के अपने फलसफ़े के तहत लोगों का सहयोग और सेवा करते रहेंगे |
गौरतलब है कि पिछले करीब 25 दिन से कर्फ्यू के दौरान पंजाब पुलिस ने लोगों की मदद की है और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात भी जान मानस तक पहुंचाई है | आज मिले समर्थन से पुलिस की छवि और बेहतर हुई है |

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More