BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नड्डा का निर्देश-आंध्र में जनसेना पार्टी के साथ मिलकर जनता की लड़ाई लड़े BJP

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने के लिए अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के साथ मिलकर बीजेपी काम करने में जुटी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जनसेना पार्टी के साथ तालमेल कर काम करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी और नेशनल सेक्रेटरी सुनील देवधर, राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव आदि नेताओं के साथ दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी को आंध्र प्रदेश में मजबूत करने पर चर्चा हुई।

नेताओं ने कहा कि आंध्र प्रदेश की जनता तेलगुदेशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस की परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊब चुकी है। जनता को बीजेपी ही नया विकल्प दे सकती है।

इस साल जनवरी में अभिनेता पवन कल्याण की नई पार्टी जनसेना के साथ बीजेपी ने गठबंधन किया था। बीजेपी को उम्मीद है कि जनसेना के साथ पार्टी का गठबंधन गुल खिलायेगा और पार्टी सत्ता में आने में सफल होगी। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव 2024 में होने हैं। 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More