BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नए वीडियो में अलग अवतार में नजर आईं विद्या बालन

मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में विद्या पारंपरिक परिधान के साथ ही वेस्टर्न लुक में भी नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने दोनों अवतारों के साथ सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। बॉलीवुड की दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी के लिए विख्यात अभिनेत्री विद्या ने पर्दे के साथ ही समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए भी अपने लुक से लोगों का दिल जीता है। मगर इस बार उनके चाहने वालों को उनका एक अलग अंदाज दिखा है। विद्या जहां अधिकतर भारतीय और पारंपरिक परिधान में अधिक दिखती हैं, वहीं इस बार उन्होंने वेस्टर्न लुक के साथ अपना बोल्ड अवतार भी दिखाया है।

अभिनेत्री इस वीडियो में एक पीले अनारकली सूट के अलावा चकमदार वेस्टर्न ड्रेस में भी दिख रही हैं।

विद्या बालन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैं अक्सर भारतीय कपड़े पहनती हूं।"

इस पर अभिनेत्री डायना पेंटी, सान्या मल्होत्रा, शिबानी दांडेकर सहित अन्य ने उनकी सराहना की है।

विद्या अपनी आगामी फिल्म 'शेरनी' में दिखाई देंगी, जिसके लिए वह मध्यप्रदेश में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर कर रहे हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More