BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में कोरोना से 60 वर्ष से अधिक आयु वालों की अधिक हुई मौतें, तबलीगी जमात से जुड़े1445 लोग पॉजिटिव

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं। पिछले 24 घंटों में 693 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में 693 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4067 हो गई है। इसमें 1445 मामले तबलीगी जमात से संबंधित हैं। पुरुषों में 76 प्रतिशत और महिलाओं में 24 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि पिछले 13 दिनों में भारतीय रेलवे ने 1340 वैगनों के माध्यम से चीनी, 958 वैगनों के माध्यम से नमक और 316 वैगनों, टैंकों के माध्यम से खाद्य तेल का परिवहन किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से देश में मरने वालों की संख्या 109 है। उन्होंने बताया कि कल कोरोना से 30 लोग की मौत हुई। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 63 प्रतिशत मौतें हुई हैं, 40 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में 30 प्रतिशत और 7 प्रतिशत 40 वर्ष से कम आयु में हुई है।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More