BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

देव दीपवली आज, लाखों जलते दीपक यमुना में उकेरेंगे आलौकिक प्रतिबिंब

मथुरा। देव दीपवली का उत्सव ब्रज में अद्भुत उल्लास के साथ मनाया जाता है। सोमवार को दीव दीपावली पर यमुना के घाटों की छटा आद्भुत होगी। यमुना घाटों पर एक साथ जलते लाखों दीपक यमुना जल में आलौकिक प्रतिबिंब बनाएंगे। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेªट सभागार में देव दीपावली के संबंध में बैठक ली। उन्होंने देव दीपावली पर ज्यादा से ज्यादा लोग जोड़ने तथा उनकी सहभागिता से भव्य आयोजन कराने के निर्देश दिये। घाटों को दीपक, लाईट, रंगोली आदि माध्यमों से सजाया जायेगा तथा तीन सर्वेश्रेष्ठ सजाये गये घाटों के संयोजक एवं संस्था को सम्मानित भी किया जायेगा। देव दीपावली मथुरा में एक अलग ही पहचान बनाएगी, जिससे पूरा मथुरा वृन्दावन के घाटों पर रोशनी जगमग होगी। बैठक में जानकारी दी कि घाटों पर लगभग पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे, जो यमुना मैया का दृश्य देखने लायक होगा।

स्कूली छात्र छात्राओं की सभी घाटों पर सहभागिता होगी। घाटों पर रंगोलियां भी बनाई जाएंगीं। डीसी एनआरएलएम तथा पीओ डूडा को निर्देश दिये कि स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए तथा उनको प्रोत्साहित करने के लिए दीपक बनवाये जायें और घाटों पर प्रयोग किये जायेंगे। देव दीपावली के अवसर पर घाटों की सफाई करायी जाये, पुलिस एवं खोताखोर उपलब्ध रहें, बिजली आपूर्ति पर्याप्त रहे, नाव की संख्या को पहले से ही चिन्हित कर लिया जाये तथा कन्ट्रोल रूम में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी घाटों को विभिन्न संस्था एवं समाजसेवियों तथा कमटी द्वारा आयोजन किया जायेगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह, नगर मजिस्टेªट सौरभ दुबे सहित विभिन्न समाजसेवी, समिति के सदस्य, संस्था आदि के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More