BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दीपिका के नाम पर हैशटैग का चलन सबसे ज्यादा

मुंबई। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की बड़ी संख्या के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट को सबसे प्रभावशाली अकाउंट्स में से एक माना जाता है और बात जब उनके इंस्टा फीड की आती है तो यह उनके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट की तरह होता है क्योंकि वह अक्सर अपनी खिलखिलाती हुई तस्वीरों के साथ या कैमरे पीछे होने वाली मस्ती के शॉट्स के साथ फॉलोअर्स के फीड को और अधिक रंगीन बना देती हैं। अपनी वैश्विक लोकप्रियता और फैनडम के कारण दीपिका पादुकोण एकमात्र ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने नाम के हैशटैग के साथ सबसे अधिक उल्लेख दर्ज किए हैं।

हैशटैगदीपिकापादुकोण के इस्तेमाल किए जाने की संख्या 60 लाख से अधिक है जो कि किसी भी अन्य भारतीय अभिनेत्री की तुलना में अधिक है।

एक मशहूर अभिनेत्री, वैश्विक आइकन और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात रखने वालीं दीपिका ने कई फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ लाखों दिलों को जीत लिया है।

हाल ही में नाग अश्विन की अगली फिल्म में सुपरस्टार दीपिका और प्रभास के एक साथ आने की सबसे बड़ी घोषणा ने सभी को उत्साहित कर दिया है। साथ ही, दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में भी सिद्धान्त चतुवेर्दी और अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More