BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या 47 हुई,एक ही दिन में आये 356 कोरोना के केस

दिल्ली ,दिल्ली सरकार ने आज शाम को जो रिपोर्ट दी है,उसके मुताबिक एक ही दिन में 356 नए कोरोना के केस आज दिल्ली में आये। यह एक दिन में दिल्ली में आने वाले सबसे ज्यादा केस हैं ,अभी तक दिल्ली में कुल मामले 1510 हैं।

वहीँ राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों (हॉटस्पॉट) की संख्या सोमवार को बढ़कर 47 हो गई है। शनिवार को शहर में ऐसे 33 इलाके चिह्न्ति किए गए थे। रविवार की शाम तक हॉटस्पॉट की संख्या 43 हो गई थी और अब 4 नए इलाके जोड़े गए हैं। दिल्ली में जिन इलाकों को सील किया गया है, उसमें पहली जगह 36/4 ईस्ट पटेल नगर, वहीं दूसरी जगह ए-280 जेजे कॉलोनी, मादीपुर

तीसरी जगह ए-1बी/75ए, कृष्णा अपार्टमेंट, पश्चिम विहार और चौथी जगह बालाजी अपार्टमेंट, संतनगर, बुराड़ी, दिल्ली है संबंधित जिला अधिकारियों ने उन इलाकों को सील करना शुरू कर दिया है, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है, वहीं मंगलवार लॉकडाउन का आखिरी दिन भी है, जिसको लेकर सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोकडाउन को आगे बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।
 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More