देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। दिल्ली में पानी के मसले पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने दिल्ली में पेयजल को लेकर हाहाकार मचने का आरोप लगाया है। भाजपा ने पेयजल व्यवस्था न सुधरने पर दिल्ली जल बोर्ड चेयरमैन सत्येंद्र जैन के घर का पानी का कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, मैं डंके की चोट पर अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि अगर दिल्ली में अगले 48 घंटे में पानी की व्यवस्था सही नहीं हुई तो भाजपा जल बोर्ड के चेयरमैन सत्येंद्र जैन के घर का पानी काटेगी। अगर दिल्ली की जनता को पानी नहीं मिलेगा तो इनको भी नहीं मिलना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली को पानी मुहैया करने में नाकाम रही है। पानी के लिए दिल्ली में हाहाकार मचा है। सात साल में केजरीवाल सरकार ने सिर्फ झूठी घोषणाएं कीं। गंदा पानी पीकर लोग लीवर, किडनी की बीमारियों और कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किधर चलें या उधर चलें जहाँ भी चलें.......बस पानी पानी
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल