BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दिल्ली में चेन छीनाझपटी के दौरान महिला को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में हुई मौत

नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक 25 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह बाजार से घर आ रही थी, जब उस पर चाकू से हमला किया गया। महिला की गोद में 2 साल का एक बच्चा भी था। घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना तब हुई जब सिमरन कौर नाम की महिला अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उसकी गोद में उसका बच्चा था।

रास्ते में एक व्यक्ति ने उसकी चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन सिमरन ने विरोध किया और उस शख्स को पकड़ लिया। जब वह नीचे गिरा तो उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया। सिमरन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है।"

साल 2020 में चेन छीनाझपटी के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई। साल 2019 से इसमें 27.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल चेन छीने जाने के 7,965 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2019 में 6,266 मामले दर्ज हुए थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, डकैती के मामलों में 0.35 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। 2019 में 1,956 मामलों की तुलना में 2020 में डकैती के कुल 1,963 मामले दर्ज किए गए।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More