BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तबलीगी जमात के मरकज पर शिकंजा कसना किया शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अब निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। आपको बताते जाए कि मरकज का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद जमात के अमीर मौलाना साद सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के बैंक अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया है।
क्राइम ब्रांच की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनको कौन-कौन लोग फंडिंग कर रहे थे। इसके अलावा किन-किन संस्थाओं से जमात को चंदा मिल रहा था। पीएफआई संस्था से फंडिंग हुई या नहीं? इसकी जांच भी की जा रही है। इस बीच मौलाना साद की भी तलाश तेज हो गई है। फिलहाल वह फरार है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कल ही मौलाना साद को दूसरा नोटिस भेज दिया है। जिसमें 26 सवालों के जवाब मांगे गए थे।क्राइम ब्रांच ने उसके सेल्फ क्वारनटीन में होने की दलील को इस आधार पर खारिज कर दिया कि उसके पास ऑनलाइन अपनी सफाई देने का मौका है। मरकज में खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में फंड मिलता है, जो जांच के दायरे में है।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More