BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

दिल्ली के द्वारका में एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घायलों की पहचान द्वारका के पालम विहार निवासी राधे श्याम, राम भरोसे, चंद्र, सत्य नारायण और अनिल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे इमारत के क्षतिग्रस्त होने की सूचना द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन को मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

पहुंचने पर पता चला कि एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "घर क्षतिग्रस्त हो गया और घरेलू सामान भी जल गया। उनमें से तीन गंभीर रूप से झुलस गए और उनका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

अधिकारी ने बताया कि द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 285 और 337 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More