BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, हमने सब कुछ सही किया

अबू धाबी। दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम ने रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में सब कुछ अच्छा किया।

दिल्ली ने मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने दो गेंद पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के बाद रोहित ने कहा, "यह जीत काफी मायने रखती है। हम जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उससे हमें आगे के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। टूर्नामेंट के पहले हाफ में हम जिस तरह से खेले उससे मैं काफी खुश हूं। हमारे लिए दिन काफी अच्छा रहा। हमने सब कुछ अच्छा किया।"

उन्होंने कहा, "हमने गेंदबाजी अच्छी की, बल्लेबाजी अच्छी की, हां अंत में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन यह होता है। हमने हमेशा अंत तक एक सेट बल्लेबाज के विकेट पर रहने की बात की है क्योंकि हम परिस्थितियों को जानते हैं। हमें इस चीज पर और मेहनत करने की जरूरत है। इस सीजन लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है, लेकिन जिस तरह से हमने किया वो अच्छा है। इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है कि हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।"
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More