BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा खुद बीमार! BJP ने केजरीवाल सरकार को किया कठघरे में खड़ा

नई दिल्ली। भाजपा नेता विनय सहस्रबुद्धे और रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सिटी ऑन वेंटिलेटर नाम से एक बुकलेट जारी की है। बुकलेट में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर केजरीवाल सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा वेंटिलेटर पर है।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पांच साल में केजरीवाल सरकार रोगियों के उपचार के लिए महज 394 नए बेड ही लगा सकी, जबकि वादा प्रति एक हजार जनसख्या पर 10 बेड लगाने का था। लोक नीति शोध केंद्र की इस बुकलेट में यह भी कहा गया है कि पिछले पांच साल में एक भी नया प्राथमिक चिकित्सा केंद्र नहीं बनाया गया, सिर्फ मोहल्ला क्लीनिक का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जिसका हाल बेहाल है।

रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के डेटा का इस्तेमाल करते हुए यह दिखाया गया है कि पिछले पांच साल में 91 डिस्पेंसरी और 25 जच्चा-बच्चा केंद्र कम हुए हैं। रिपोर्ट में नीति आयोग की उस रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसमें दिल्ली स्वास्थ्य सूचकांक में पांचवें पायदान पर आ गई है। रिपोर्ट में दवाइयों की खरीद में भ्रष्टाचार की बात भी कही गई है। यह रिपोर्ट श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास की तरफ से लोक नीति शोध केंद्र, दिल्ली ने तैयार की है। रिपोर्ट को 131 आरटीआई और 44 हेल्थ फील्ड रिपोर्टिंग के आधार पर तैयार किया गया है। इस मौके पर भाजपा सांसद और उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने सवाल किया कि केजरीवाल बताएं कि कितने हेल्थ सेंटर खोले गए हैं।

सहस्रबुद्धे ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि कभी भी दिल्ली सरकार के बजट का पूरा उपयोग नहीं किया गया। दावा किया गया है कि दिल्ली में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी है, लेकिन रेबीज वैक्सीन की व्यवस्था बहुत कम है। दिल्ली के बड़े अस्पतालों में बोर्ड लगा दिया गया है कि वैक्सीन नहीं है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More