देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreअगरतला। त्रिपुरा में बस और जीप की दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई और 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा में सेपाहीजाला जिले के विश्रामगंज में यात्री बस और जीप की टक्कर होने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
घायलों को सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जीप के ड्राइवर समेत दो और लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में दो सरकारी कर्मचारी थे, वहीं दो अन्य लोग सरकारी स्कूलों में शिक्षक थे। त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत