BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी

अगरतला, । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पिछले कुछ हफ्तों में पश्चिम बंगाल में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया, उन्‍होंने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा उस राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से कम से कम 32 सीटें जीतेगी।
यहां एक रक्तदान शिविर में भाग लेने के बाद साहा ने कहा कि बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मतदाताओं में भाजपा और उसके उम्मीदवारों के पक्ष में भारी उत्साह देखा।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, "मुझे यकीन है कि भाजपा बंगाल में कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी।" उन्होंने कहा, "लोग तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल में 18 सीटें जीती थीं, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।त्रिपुरा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष साहा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।उन्‍होंने कहा, “देश भर के सभी नेता, पार्टी पदाधिकारी और सदस्य 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं पहले ही पश्चिम बंगाल में कई चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुका हूं और मैं पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए फिर वहां जाऊंगा।“साहा ने कहा, "हमें पूरा विश्‍वास है कि 400 से ज्यादा सीटें हासिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगा।"--

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More